बिग ब्रेकिंग

पिछले विस चुनावों में बनी थी भाजपा की सरकार, 70 में से 57 सीटों पर मिली थी जीत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए आगामी 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे। राज्घ्य की जनता बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रही है। इस क्रम में सोमवार शाम से चुनावों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका पता बस तीन दिन में ही पता चल जाएगा।
इससे पहले राज्घ्य में चार विधानसभा चुनाव संपन्घ्न हो चुके हैं। जिसमें 2002 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, इस दौरान स्घ्व़ नारायण दत्घ्त तिवारी मुख्घ्यमंत्री पद पर आसीन हुए। इस दौरान कुल मत प्रतिशत 54़34 रहा था। भाजपा मुख्घ्य विपक्षी पार्टी थी।
इसके बाद 2007 में भाजपा की सरकार बनी थी, इस दौरान भुवन चंद्र खंडूड़ी मुख्घ्यमंत्री बने। 2007 में हुए विस चुनावों में कुल 59़4 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस मुख्घ्य विपक्षी पार्टी थी। इसके बाद रमेश पोखरियाल निशंक को मुख्घ्यमंत्री बनाया गया। हालांकि बाद में भुवन चंद्र खंडूड़ी दोबारा मुख्घ्यमंत्री बने।
2012 के विधानसभा चुनावों कांग्रेस ने जीत दर्ज की और विजय बहुगुणा मुख्घ्यमंत्री पद पर आसीन हुए। इस दौरान मतदान प्रतिशत 66़17 रहा था। इन चुनावों में भाजपा मुख्घ्य विपक्षी पार्टी थी। कांग्रेस के इस कार्यकाल में विजय बहुगुणा को बदलकर हरीश रावत को मुख्घ्यमंत्री बनाया गया था।
इसके बाद 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्घ्ता में आई थी। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्घ्तराखंड के मुख्घ्यमंत्री बने। वहीं कुल मत प्रतिशत 66़85 रहा। अपने इस कार्यकाल में भाजपा ने तीन बार मुख्घ्यमंत्री बदले। जिसे लेकर मुख्घ्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस व अन्घ्य दलों में भाजपा को आड़े हाथ लिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद तीरथ सिंह रावत मुख्घ्यमंत्री बने। लेकिन विधानसभा चुनावों के कुछ माह पहले ही तीरथ सिंह रातव को हटाकर पुष्घ्कर सिंह धामी को मुख्घ्यमंत्री बनाया गया।
विगत 14 फरवरी को राज्घ्य की पांचवीं विस के लिए मतदान हुआ था। जिसके नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे। इन चुनावों में प्रदेश में कुल 65़37 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें महिलाओं ने 67़20 प्रतिशत तो पुरुषों ने 62़60 प्रतिशत मतदान किया था। महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए पुरुषों की तुलना में 4़60 प्रतिशत अधिक मतदान किया था।
इस चुनाव में कुल 8172173 सामान्य और 94471 सर्विस मतदाता थे। सामान्य मतदाताओं में से 5342462 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान हरिद्वार जिले में 74़77 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर जिले में 72़77 प्रतिशत औा सबसे कम मतदान अल्मोड़ा में 53़71 प्रतिशत और पौड़ी में 54़87 प्रतिशत रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!