उत्तराखंड

कैबिनेट बैठक में समस्या हल न होने पर टीकाकरण का बहिष्कार करेगी एएनएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड में एएनएम ने अगली कैबिनेट बैठक में उनकी वेतन विसंगति एवं प्रमोशी की समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एएनएम ने प्रदेश में कोरोना टीकाकरण समेत अन्य कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की यमुना कॉलोनी में वेतन विसंगति समिति के साथ बैठक हुई। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखा। बताया कि ग्रेड वेतन छटवां वेतन आयोग से मूल वेतन 5200 : 20200 ग्रेड वेतन 2800 था। 2 मई 2013 मैं शासन ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों का ग्रेड बेतन 2800 से घटाकर 2000 कर दिया गया। मूल वेतन 5000 : 8000 ग्रेड वेतन 4200 जो कि आईएनसी में भी है। महिला स्वास्थ्य कर्मियों को द्वितीय पदोन्नति जन स्वास्थ्य उपचारिका की है जिसका ग्रेड 5400 है , लेकिन विभाग ने ना ही किसी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को द्वितीय पदोन्नति का लाभ दिया और ना ही एसीपी का लाभ दिया। समिति और संघ ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं प्रमोशन दिये जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई है। कहा कि नवंबर 2020 से फाइल शासन में लंबित है। इस दौरान समिति अध्य्क्ष शत्रुघन सिंह, सदस्य अपर सचिव बित्त गंगा प्रसाद, गुड्डी मटूडा, चित्रा राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!