मजार से लौट रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Spread the love

रुद्रपुर , कलियर मजार से जियारत कर लौट रहे परिवार की कार देर रात गदरपुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के शेरगढ़ निवासी नसीर अहमद का परिवार कलियर मजार से लौट रहा था। देर रात जब उनकी आर्टिका कार जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में 28 वर्षीय नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इमरान, मोबीना, मन्नत, नथिया, अंजुम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *