स्कूल गई 10वीं की छात्रा किशोर संग भागी

Spread the love

हल्द्वानी। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा अपनी मां के लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर किशोर के साथ भाग गई। छात्रा के परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। शहर निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। उनके अनुसार एक जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी 15 वर्षीय बेटी को नैनीताल रोड के निकट स्थित उसके स्कूल के गेट पर छोड़ा था। दोपहर 3:15 बजे छुट्टी होने पर वह बेटी को लेने स्कूल गए तो पता चला कि वह स्कूल नहीं आई है।
इस पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

उनके अनुसार बेटी घर से सोने के चार कड़े, छह अंगूठियां और 10 हजार की नकदी भी ले गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठकर गई है। परिजनों ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *