बिग ब्रेकिंग

मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कांग्रेस बोली- यह सरकार देश के लिए हानिकारक, हर मोर्चे पर हुई विफल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली , एजेंसी। नरेंद्र मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि यह सरकार देश के लिए हानिकारक है, क्योंकि वह हर मोर्चे पर विफल हुई है और इसने लोगों के भरोसे को तोड़ा है। पार्टी ने कहा, सच तो यह है कि मोदी सरकार के सात साल, 140 करोड़ लोगों के देश के लिए अथाह पीड़ा, अथाह तबाही और अथाह कष्ट की कहानी है। विपक्षी पार्टी ने इस मौके पर सरकार की ओर से की गई सात श्बड़ी भूलोंश् का एक आरोप-पत्र जारी किया है जिसमें मोदी सरकार द्वारा लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को त्यागने का आरोप लगाया गया है।
इसमें सरकार की प्रमुख असफलताओं के तौर पर गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई और कोविड-19 कुप्रबंधन को गिनाया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए- सही नीयत, नीति, निश्चय। महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं!
गांधी की यह टिप्पणी उस दिन आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि पिछले सात वर्ष एक सरकार द्वारा अभूतपूर्व बर्बादी, जिम्मेदारियों के त्याग और भारत के लोगों का परित्याग किए जाने की कहानी है, जिसे पूरा प्रेम एवं स्नेह दिया गया।
उन्होंने कहा, यह सरकार देश के लिए हानिकारक है क्योंकि इसने भारत के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जताए गए लोगों के भरोसे एवं सहज विश्वास के साथ छल कर रही है। सुरजेवाला ने कहा, यह उस सरकार द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा है, जिसे असंख्य वादों पर चुना गया है। सात वर्षों के बाद सबका हिसाब लेने का वक्त आ गया है। यह पूछने का वक्त आ गया है कि देश क्यों पीड़ा में है।
कांग्रेस साढ़े चार मिनट का एक वीडियो श्भारत माता की कहानीश् भी लेकर आई है, जिसमें पिछले सात वर्षों में सरकार की श्विफलताएंश् गिनाई गई हैं। सुरजेवाला ने पत्रकारों से कहा, सच तो यह है कि मोदी सरकार के सात साल, 140 करोड़ लोगों के देश के लिए अथाह पीड़ा, अथाह तबाही और अथाह कष्ट और दर्द की कहानी है। उन्होंने कहा, महामारी के बीच मोदी सरकार ने अपने लोगों का परित्याग कर दिया है और अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को त्याग दिया है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार गरीबी पर हमला करने के बजाय गरीबों, मध्यम वर्ग और हाशिए पर रहने वालों पर हमला करने की दोषी है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने आज एक मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था को गहरी आर्थिक मंदी में तब्दील कर दिया है। बेतहाशा मंहगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है जिसमें 70 साल में पहली बार पेट्रोल 100 रुपये और सरसों का तेल 200 रुपये प्रति लीटर के पार जा रहा है।
सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार राष्ट्रीय अखंडता के साथ-साथ हमारी क्षेत्रीय अखंडता पर अक्षम्य समझौता करने की दोषी है। मोदी सरकार ने हमें केवल दर्द और पीड़ा दी है और उसने इस देश में लोकतंत्र की हर व्यवस्था का नाश किया है और हमें एक राष्ट्र के तौर पर इसे बहाल करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!