उत्तराखंड

कांग्रेस ने किया केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। चमियाला बाजार में कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को जल्द रिहा करने की भी मांग की। बुधवार को चमियाला बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार को किसानों का विरोधी बताया। कांग्रेस नेता प्यार सिंह बिष्ट ने कहा किसान अपनी मांगों को लेकर बीते दस महिनों से आंदोलनरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों के समाधान करने के बजाय किसानों को कुचलने का काम कर रही है। कहा कि लोकत्रंत में किसानों के साथ सरकार आम आदमी की आवाज दबाने का कार्य किया जा रहा है। यूपी सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को बिना वजह से बीते तीन दिनों से गिरफ्तार किया हुआ है। कांग्रेस सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी और लोगों को सरकार दमनकारी नीतियों के बारे में बतायेगी। प्रदर्शन करने वालों में मकान लाल बेसरियाल, मुन्नी बिष्ट, ममता पंवार, रुचि सेमवाल, हरीश रावत, नरेश जोशी, लोकेंद्र रावत, मदन असवाल,कुंवर सिंह रावत, धर्म सिंह बिष्ट, अमित रस्तोगी,प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!