बिग ब्रेकिंग

 प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनेगी यूपी में कांग्रेस की सरकार!

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से बतौर मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किए गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनारस की किसान न्याय रैली में खुले आम इसका संकेत ये कह कर दिया कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। भूपेश बघेल के इस एलान के बाद राजनैतिक हल्कों में चर्चाएं तो बढ़ ही गई हैं, बल्कि कांग्रेस के अंदरखाने भी बहुत चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बनारस में आयोजित किसान रैली में बघेल ने कहा कि प्रियंका के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा किसानों दलितों अनुसूचित जनजाति के हितों में सभी फैसले तभी हो पाएंगे, जब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। भूपेश बघेल का यह बयान तब आया है जब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि भूपेश बघेल का यह बयान एक राजनीतिक रैली में दिया गया है, इसलिए इसके कोई विशेष मायने नहीं रखते हैं। निश्चित तौर पर कांग्रेस के लोगों का यह मत है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी बड़ी जिम्मेदारी के साथ सामने आए।
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से लगातार इस बात की मांग उठती आ रही है कि प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी की घोषणा के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री ने बताया कि ऐसा करने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में न सिर्फ बढ़त मिलेगी, बल्कि वह लड़ाई में आकर मजबूत दावेदारी भी कर सकती है।
उनका कहना है कि अभी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए कोई भी बहुत बड़ा चेहरा सामने नहीं है, जिसके दम पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चुनावी मैदान में सपा बसपा और भाजपा को चुनौती दे। ऐसे में प्रियंका गांधी का आधिकारिक तौर पर बतौर मुख्यमंत्री के चेहरे को प्रोजेक्ट करना पार्टी के लिए फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है।
बीते कुछ महीने में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चेहरे के तौर पर सिर्फ प्रियंका गांधी का ही चेहरा सामने आ रहा है। कुछ बड़े नाम या तो पार्टी छोड़कर चले गए या वह इतने सक्रिय नहीं हो पाए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद जैसे चेहरे और नाम तो जरूर है, लेकिन इनके दम पर उत्तर प्रदेश मैं चुनावी नैया पार नहीं लगाई जा सकती। इसलिए उत्तर प्रदेश में एक ऐसे यादव जातिगत समीकरण को साधने वाले किसी बड़े चेहरे को सामने लाया जाए या फिर प्रियंका गांधी जैसा चेहरा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बेड़ा पार लगा सकता है।
बघेल का कोई भी बयान बहुत नपा तुला ही होता है। इसलिए प्रियंका गांधी को पर मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट करने जैसी बात कहना जुबान फिसलने जैसा नहीं हो सकता। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषण कहते हैं निश्चित तौर पर आलाकमान में कहीं न कहीं प्रियंका गांधी को बतौर मुख्यमंत्री पेश किए जाने की बात चल रही होगी तभी भूपेश बघेल ने भरे मंच से एक बड़े चुनावी कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!