उत्तराखंड

कांग्रेस ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में किया जलाभिषेक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में सतेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तन कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर भाजपा सरकारों की शत बुद्घि के लिये प्रार्थना की।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी स्थित सतेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का जबरन गठन कर चारधाम तीर्थपुरोहितों के हकों पर कुठाराघात किया है। कहा चारधाम तीर्थपुरोहित बीते एक वर्ष से देवस्थानम बोर्ड का लगातार विरोध करते आ रहें हैं, लेकिन सरकार मामले में चुप्पी साधे हुऐ है। कहा सरकार को सतबुद्घि आये इसके लिये कांग्रेस ने देवस्थानम बोर्ड के गठन को भंग करने के लिये भजन कीर्तन और भगवान शिव का जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया है।
कहा देश के पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम में जाकर शिव की पूजा की, साथ ही वहीं से देश और प्रदेश की जनता से झूठे वादे भी कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने मंहगाई से आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है, बेरोजगार रोजगार की तलाश में दर-दर भटकर रहे हैं। मौके पर महावीर प्रसाद उनियाल, दर्शनी रावत, आशी रावत, सैयद मुशरफ अली, लखबीर चौहान , सोहन सिंह रावत, सतीश चमोली, किशोर मन्दरवाल, बलवीर कोहली, संतोष कुमार आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!