उत्तराखंड

चौहरा हत्या कांड के पीड़ित परिवार ने लगाई प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट बुरसुम में चौहरा हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से बच्चों के बालिक होने तक उनकी शिक्षा, भरण-पोषण की मांग की है। गुरुवार को प्रकाश राम गंगोलीहाट से 60 किमी दूर जिला मुख्यालय में एडीएम फिंचा राम चौहान से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 12मई को हुए हत्याकांड में आरोपी ने उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी। इससे उनके दो छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। कहा कि आर्थिक तंगी के बीच उनके सामने बच्चों की परवरिश करना चुनौती बन गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ताकि वे अपने बच्चों का भरण-पोषण सही तरीके से कर सके और उन्हें पढ़ा-लिखा सके। अपनी पत्नी, मां, बहन की हत्या से व्यथित प्रकाश ने कहा कि इस घटना ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है। ऐसे में उनके सामने स्वयं को संभालने के साथ परिवार के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी है। कहा कि वे छोलिया दल के साथ जाकर आजीविका चलाते थे। अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं। कहा कि उन्हें ठोस आर्थिक सहायता नहीं दी गई तो उनके सामने गहरा संकट खड़ा हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!