कोटद्वार-पौड़ी

कफ्र्यू के नियमों की पहले दिन ही पौड़ी में उड़ी जमकर धज्जियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
मुख्यालय पौड़ी में कोविड कफ्र्यू के नियमों की पहले दिन ही जमकर धज्जियां उड़ी। यहां तय समयसीमा के दौरान बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिसमें सामाजिक और शारीरिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान पालिका प्रशासन ने सामाजिक और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किए जाने पर 10 लोगों का चालान भी किया।
मुख्यालय पौड़ी के नगर पालिका क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए आगामी मई सुबह छ: बजे तक कोविड कफ्र्यू लगा दिया है। मुख्यालय में कोविड कफ्र्यूं लगने से आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी। जिसे देखते हुए शहरवासी खरीदारी करने के लिए कोविड नियमों को भूल गए। कफ्र्यू के पहले दिन ही बाजार लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ होने के चलते बाजार में कई बार जाम की स्थिति भी बनी रही। इस जाम में डीएम विजय कुमार जोगदंडे भी कुछ देर के लिए फंस गए। वहीं, बाजारों में भीड़ को देखते हुए पौड़ी पालिका प्रशासन की टीम लोगों से सामाजिक और शारीरिक दूरी का पालन किए जाने की अपील करती रही, लेकिन कई लोगों ने पालिका प्रशासन की बात को भी अनसुना कर दिया। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने लोगों के चालान भी काटे। नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय में सामाजिक व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर 10 लोगों का चालान काटा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पौड़ी विनोद गुसाईं भी टीम के साथ लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!