मार्ग निर्माण को न्यायालय में पैरवी करें सरकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नागरिक मंच ने रामनगर-कालागढ़-कोटद्वार-लालढ़ांग-हरिद्वार मोटर मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं को हटाने की मांग की है। कहा कि प्रदेश सरकार को मार्ग निर्माण के लिए न्यायालय में पुरजोर पैरवी करनी चाहिए।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में मंच अध्यक्ष सीपी नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने कहा है कि प्रदेश के कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के मध्य उक्त मोटर मार्ग पर लंबे समय से यातायात चलता रहा। लेकिन वर्तमान में कोटद्वार-लालढ़ांग- हरिद्वार मोटर मार्ग पर कार्य प्रारंभ होने के बाद भी शिकायतों के बाद निर्माण कार्य पर माननीय उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी, जिसे जनहित में उचित नहीं कहा जा सकता। वहीं दूसरी ओर कोटद्वार-कालागढ़ के मध्य चलने वाली जीएमओयू बस का संचालन भी न्यायालय के आदेश पर ठप है। इन सब कारणों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए इन बाधाओं को हटाकर मोटर मार्ग निर्माण कार्य आरंभ कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *