उत्तराखंड

राज्यपाल ने किया ड परविन्दर कौशल को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति पद पर नियुक्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। राज्यपालध्कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ड परविन्दर कौशल को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। ड परविन्दर कौशल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो, तक कुलपति के पद पर नियुक्त किये गए हैं। नवनियुक्त कुलपति ड परविन्दर कौशल इससे पूर्व 17 फरवरी, 2017 से 08 जुलाई, 2019 तक बिरसा स्टेट कषि विश्वविद्यालय रांची व 09 जुलाई, 2019 से 06 अप्रैल, 2022 तक ड़ वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी(सोलन) हिमाचल प्रदेश के कुलपति रह चुके हैं। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर चयन हेतु माह सितम्बर, 2022 से प्रक्रिया आरम्भ की गई तथा कुलपति पद के लिएश्अन्वेषण समितिश् गठित की गई। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद हेतु कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। श्अन्वेषण समितिश् द्वारा सभी औपचारिकताओं के उपरान्त पैनल राजभवन को राज्यपालध्कुलाधिपति के सम्मुख चयन हेतु उपलब्ध कराया गया। 10 दिसम्बर, 2022 को पैनल में सम्मिलित अभ्यर्थियों को राजभवन में पारस्परिक विचार-विमर्श (प्दजमतंबजपवद) हेतु आमंत्रित किया गया। जिसमें ड परविन्दर कौशल का कुलपति पद पर चयन किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!