बिग ब्रेकिंग

580 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण
-भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा
नई दिल्ली, एजेंसी। साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में आज यानी शुक्रवार को देखा जाएगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 2021 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण 580 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा और 15वीं सदी के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्यादा होने के कारण ऐसा होगा।
आंशिक चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेडंर की तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष (19 नवंबर) को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर शाम चार बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अधिकतम आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखेगा। असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण नजर आएगा। पिछले साल की तरह ही कार्तिक पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह एक शुभ दिन है जहां भक्त गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। भारत से दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण नवंबर 2022 में होगा। 21वीं सदी में पृथ्वी पर कुल 228 चंद्र ग्रहण होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार चंद्र ग्रहण साल में अधिकतम तीन बार ही हो सकता है। आंशिक चंद्र ग्रहण भारत समेत अमेरिका, आस्ट्रेलिया और यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा।
बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, लेकिन इस दौरान तीनों खगोलीय पिंड अंतरिक्ष में एक सीधी रेखा नहीं बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!