जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन बंदरों के झुंड आबादी क्षेत्र में आकर काश्तकारों की खेती को नुकसान पहुंचा रहे है, इसके अलावा लोगों के बगीचों में उगी साग सब्जी को चट कर रहे है, यहां तक कि बंदरों को भगाने पर उल्टा वे काटने को भी दौड़ रहे है।
लालपानी निवासी चंद्रमोहन व सतीश ने बताया कि बंदरों के झुंड आबादी क्षेत्र में आकर भारी नुकसान पहुंचा रहे है, बंदरों के झुंड बगीचों में फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे है। कहा कि बंदरों ने उनकी खेतों में उगी साग, सब्जी को चट कर दिया है। कहा कि कई बार संबधित विभाग को बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक बंदरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए है। इसी प्रकार से जंगल से सटे रामपुर, कुंभीचौड, ग्रास्टनगंज, झंडीचौड, ध्रुवपुर सहित कई वार्डों में यही स्थिति बनी हुई है। यही नहीं बदरों को भगाने पर उल्टा काटने को दौड़ रहे है। बंदरों के काटने से कई लोग घायल हो रहे है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से भी बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।