जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डीएवी पब्लिक स्कूल में टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने नृत्य, संगीत, गायन व कविता पाठ के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमें लोक गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने किया। सर्वप्रथम विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात गायन, कविता पाठ, अभिनय व योग जैसी विभिन्न प्रकार की विधाओं का प्रदर्शन कर अपने अंदर छिपी कला का परिचय दिया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिलता है। इस मौके पर पीयूष प्रसाद, सृजल बिष्ट, तान्या रावत, रंजना सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रही।