नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान दें विद्यार्थी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्यार्थियों व युवाओं को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस की ओर से हैप्पी होम स्कूल में कानून की पाठशाला आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को नशा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा सहित अन्य नियमों की जानकारी दी गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। कहा कि लगातार बढ़ते साइबर अपराध के प्रति समाज का जागरूक होना अति आवश्यक है। किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी न दें। किसी भी अंजान ऐप को अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। कार्यशाला में बच्चों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। कहा कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण नियमों की अनदेखी ही है। इसलिए बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन न चलाएं। कार्यशाला में नशे से दुष्परिणाम भी बताए गए। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। हम सभी को एक खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाया होगा। साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए बच्चों को भी आगे आना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी है कि कार्यशाला में मिली जानकारी को हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *