Uncategorized

देवाल में हरेला पर्व के समापन्न पर विधायक ने रोपे पौधे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। पूर्व पिंडर रेंज देवाल के सौजन्य से एक पखवाड़े से चल रहा हरेला पर्व का शुक्रवार को वन विश्राम गृह परिसर में क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर समापन किया। परिसर में वनकर्मियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो ने आंवला, बांज, रीठा, फड़ाट, तेजपत्ता के पौधे का रोपण किया। वहीं अठठू बगीचा में भी पौध रोपण किया गया। इस मौके पर वन रेंजर टीएस बिष्ट, उप रेंजर त्रिलोक बिष्ट, भाजापा के वरिष्ठ नेता दलबीर दानू भाजापा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष तेजपाल रावत, मीडिया प्रभारी भानु कुनियाल, युवा नेता जितेन्द्र बिष्ट, सरपंच प्रेम चंद्र मिश्र, केशवानंद, वासपानंद चमोला,बलवंत खत्री, दीपा देवी, चम्पा देवी अदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!