धूमधाम से मनाया बहुप्रतीक्षित अलंकरण समारोह

जयन्त प्रतिनिध।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित यूनिकस अकादमी का बहुप्रतीक्षित अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल रितेश उनियाल (सेनि.) ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अनुशासन व ईमानदारी ही देश की सच्ची सेवा है। अभव रावत व प्रधानाचार्य मान सिंह सुब्बा ने विद्यार्थियों को बैज प्रदान किए। काव्या नेगी ने विद्यार्थियों को स्कूल प्रीफेक्ट के रूप में शपथ दिलवाई। कहा कि एकता व नेतृत्व के साथ किसी भी कार्य को सरल बनाया जा सकता है। इस मौके पर अनुज सिंह भंडारी, निष्कर्ष त्रिपाठी, ऋषभ सिंह नेगी, रूद्र प्रताप सिंह, शिवांश रावत, देवांश नेगी, नव्य बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *