जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज कर दो से अधिक लोगों को भूमि बेचने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
23 अक्टूबर 2024 शिब्बूनगर निवासी महेंद्र सिंह रावत की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह विदेश में नौकरी करते हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने दिव्यम बिष्ट नामक एक व्यक्ति से 320 वर्ग मीटर भूमि कोटद्वार में अपनी पत्नी के नाम पर 30 लाख रुपये में खरीदी। बताया कि भूमि खरीदने के बाद वह दाखिल खारिज नहीं करवा पाएं और वापस विदेश नौकरी में चले गए। बताया कि कुछ समय बाद जब वह दाखिल खारिज करवाने गए तो पता चला उन्होंने भूमि नजीबाबाद निवासी शालू सिंघल को बेच दी गई है। जब वह भूमि पर कब्जा लेने गए तो भूमि पर संगीता देवी नाम की महिला का कब्जा था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि दिव्यम ने उक्त भूमि फर्जी तरीके से बेच दी है। पुलिस ने बताया कि शिब्बूनगर निवासी आरोपित दिव्यम बिष्ट को देवी रोड के समीप से गिरफ्तार किया गया।