कोटद्वार-पौड़ी

संस्था ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दी आर्थिक मदद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था की ओर से किडनी बीमारी से ग्रसित कुमारी हिमानी रावत पुत्री देवेंद्र सिंह रावत निवासी किशनपुरी कोटद्वार के परिवार को उसके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 21 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सौंपी गई। इस दौरान सदस्यों ने अन्य संस्थाओं से भी मदद की अपील की।
संस्था सचिव धीरेंद्र नेगी ने बताया कि उन्हें ज्ञात हुआ कि बालिका पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से ग्रस्त है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वर्तमान में डाक्टरों द्वारा उनको किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई है। इसका खर्चा बहुत अधिक आ रहा है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए संस्था ने 21 हजार रूपये की धनराशि देकर उनकी मदद की है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और सक्षम व्यक्तियों से उनकी मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। आर्थिक मदद देने पर हिमानी के परिजनों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था संस्थापक उम्मेद सिंह चौहान, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष भारत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट और राजेश रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!