उत्तराखंड

मंदाकिनी के तेज बहाव के बीच में करता रहा जीवन और मौत के बीच संघर्ष …

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। एलएंडटी जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण एक व्यक्ति मंदाकिनी नदी के बीच में फंस गया। करीब एक घंटे तक वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। हालांकि बाद में नदी का पानी कम होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को सुकशुल बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भीरी में एक व्यक्ति किसी कार्य के चलते मंदाकिनी नदी में था। एल एंड टी विद्युत परियोजना के चलते उस वक्त नदी का पानी काफी कम था। बताया जा रहा है कि अचानक परियोजना से पानी छोड़ा गया और ग्राम पंचायत फेग के टाट गांव निवासी निर्मल चौधरी भीरी-डमार के बीच मंदाकिनी नदी में एक पत्थर में खड़ा था और वह यहीं फंस गया। करीब एक घंटे तक पानी के तेज बहाव में फंसे व्यक्ति की सासें अटकी रही। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी, पूर्व प्रधान राहुल, अनूप नेगी, लक्ष्मण पंवार ने तत्काल प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने भीरी व्यापार संघ अध्यक्ष अजवीर पंवार आदि को भी सूचना दी। सभी लोग शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे इंतजार के बाद जब नदी का पानी कम हुआ तो उक्त व्यक्ति की जान बच सकी। इसके बाद रजपाल लाल एवं अन्य साथियों की मदद से निर्मल चौधरी को सकुशल नदी से बाहर निकाल गया। इस मौके पर एसआई राखी बिष्ट, कास्टेबल कुंवर सिंह, अंकित, चालक अजय राणा, नगर मंडल अध्यक्ष अजवीर पंवार, पूर्व प्रधान आरएस नेगी, प्रमोद कुमार, नगर व्यापार मंडल महासचिव राजेश नेगी, बसुदेव नेगी, राजीव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!