कोटद्वार-पौड़ी

जंगली जानवरों का आतंक, फसल कर रहे बर्बाद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जयहरीखाल ब्लाक के कई गांवों के ग्रामीण इन दिनों बंदर व सूअर सहित अन्य जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। इन जंगली जानवरों ने किसानों की सब्जियों की फसल को भी बर्बाद कर दिया है।
किसानों का कहना है कि जंगली जानवरों की वजह से खेती घाटे का सौदा बन गई है।ब्लाक के अमटोला, खर्का, बडगांव, खैणी, मठाली, खेतू व खुबाणी के साथ ही कई गांवों के लोगों की आर्थिकी खेती किसानी व पशु पालन से चलती है। वर्तमान में खेती को जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण उनका खेती से मन उचट रहा है। बडगांव निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि खेती ही उनकी आय का जरिया है। वर्तमान में वे गेहूं और प्याज के बीज बोने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन रात में सूअर तैयार खेतों को खोद रहा है, वहीं बंदर भी घर के आसपास बोई मौसमी सब्जियों को बर्बाद कर रहे हैं। मठाली निवासी मनवर सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों के आतंक के कारण कई लोग खेती छोड़ चुके हैं और आजीविका के लिए अन्य साधन तलाश रहे हैं। कहा कि सरकार को किसानों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!