कोटद्वार-पौड़ी

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला, नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने चहेतों को नियुक्तियां दिलाई है। इससे पढ़ा लिखा बेरोजगार युवा ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि उच्चशिक्षा मंत्री को तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सभी नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग सरकार से की है।
शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से पौड़ी आए आप कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। आप पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा कि उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक साजिश के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की है। भाजपा ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तब्दील कर दिया। मनमर्जी व अवैध तरीकों से नियुक्तियां की जा रही है। जिससे पढ़े लिखे बेरोजगार युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नियुक्तियां की गई हैं उनमें उच्च शिक्षा मंत्री, कुलपति के अपने लोग हैं। इसके अलावा कई आरएसएस से जुड़े लोग शामिल हैं। जबकि अर्हता रखने वाले कई शिक्षित बेरोजगार आज भी नियुक्तियों का इंतजार कर रहे है। आप पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने अवैध तरीके से हुई नियुक्तियों को भी जल्द निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार इस मामले में उचित कदम नहीं उठाती है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विधान सभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश, संजय बिष्ट, दिव्यांशु बहुगुणा, महिला मोर्चे की प्रदेश सचिव रीना नेगी, नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, कार्यालय प्रभारी सोकार सिंह नेगी, शुभम पवांर, विजय मोहन रावत, ठाकुर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, मनीष रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!