उत्तराखंड

15 मई को वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में होगी आयोजित : प़ सुरेश मिश्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। हरिद्वार सर्व ब्राह्मण महासभा और यूनाइटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके की ओर से वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन का आयोजन आगामी 15 मई को लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित होगा। उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने रानीपुर मोड़ स्थित प्रेम हस्पिटल में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विश्व में पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के अंदर ग्लोबल ब्राह्मण लीडर्स एकत्रित होंगे और भारतीय ब्राह्मण समाज की तेजस्विता को और विश्व भर में शांति और सामाजस्य से पर चर्चा होगी। भारत कैसे विश्व गुरु बने इस पर एक शोध पत्र जारी किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण महासभा और यूनाइटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके का मानना है कि भारत का सांस्तिक इतिहास इस बात का साक्षी है कि सृष्टि के उदय काल से लेकर आज तक ब्राह्मणों ने अपने अपूर्व चिंतन एवं तो से ज्ञान विज्ञान अर्चित कर पूरी तरह मानव सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम किया है। ब्राह्मण स्वयं के लिए नहीं राष्ट्र संस्ति एवं मानवता के लिए जीता आया है। ब्राह्मण का मूल मंत्र है सर्वे भवंतु सुखिन: समाज और राष्ट्र जब भी एक दिग्भ्रमित हुआ है ब्राह्मण समाज उठ खड़ा हुआ है। इस विषयों पर इस समारोह में चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि 5 बार से लगातार लंदन के सांसद वीरेंद्र शर्मा होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके के अध्यक्ष एवं फाउंडर डक्टर दिवाकर शुक्ल करेंगे। इस कन्वेंशन में ब्राह्मणीकल वैल्यूज फर वर्ल्ड पीस एवं हारमुनिज पर चर्चा होगी।
पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि यह ब्राह्मण समाज के लिए गौरवशाली दिन होगा कि लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में ब्राह्मण समाज का झंडा बुलंद होगा। सर्व ब्राह्मण महासभा ने यह भी निश्चित किया कि आगामी 1 वर्ष में परशुराम जयंती के पूर्व 14 देशों में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना प्रारंभ करवाई जाएगी, इस हेतु लंदन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, अस्ट्रेलिया गए हैं। मिश्रा ने बताया कि इस समारोह को विभिन्न माध्यमों से अनलाइन प्रसारित किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डक्टर राजेंद्र पाराशर, प्रेम हस्पिटल की डक्टर संध्या शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!