बाघों के शिकार में चाचा-भतीजा समेत तीन गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार में गुरुवार को टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक, जुप्पी और यूसुफ शामिल हैं। आशिक और जुप्पी श्यामपुर की गुज्जर बस्ती के निवासी हैं, जबकि यूसुफ गैंडीखाता गुज्जर बस्ती का रहने वाला है। इससे पहले आलम उर्फ फम्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांचवां आरोपी आमिर हमजा उर्फ मिया अभी फरार है। मंगलवार को श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट स्थित कंपार्टमेंट संख्या-09 में दो बाघों का पैर कटा शव मिला था। जांच में सामने आया कि वन गुज्जरों की एक भैंस का शिकार बाघिन ने किया था। इसके बाद आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से मृत भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया। जहरीला मांस खाने से दो वर्षीय नर और मादा बाघ की मौत हो गई। वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि बाघों की मौत के बाद आरोपियों ने उनके पैर काट दिए थे। आशंका है कि वन्यजीव अंगों की तस्करी के लिए पंजे निकाले और अन्य अंग निकालने की तैयारी की जा रही थी। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *