Uncategorized

विधायक पर हमला करने वाले की तलाश में पुलिस, एक नामजद समेत तीन पर केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। एलाइंस कालोनी गेट पर विधायक राजकुमार और पूर्व ग्राम प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो अन्य अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे आरोपित की धरपकड़ को संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक गदरपुर, रामकोट, वार्ड 11 निवासी पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र छाबड़ा की कार शनिवार रात सामिया लेक सिटी निवासी तरन सिंह कहलो की कार से टकरा गई थी। इस पर तरन सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी कार रोक ली। साथ ही अपनी कार से उतरकर उसने गालीगलौज् की और पिस्टल से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया था। यह देख वहां से गुजर रहे विधायक राजकुमार ठुकराल रूक गए और बीच बचाव करने लगे। इस पर तरन सिंह कहलो विधायक से उलझ गए और पिस्टल ने उन पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बच गए। जबकि दूसरी गोली लगने से नरेंद्र छाबड़ा घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र छाबड़ा को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में नरेंद्र छाबड़ा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल और नरेंद्र छाबड़ा पर जानलेवा हमला करने के आरोपित सामिया लेक सिटी निवासी तरन सिंह कहलो पुत्र तारा सिंह और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस की दो टीमों ने किच्छा, सामिया लेक सिटी के अलावा कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है, इसके लिए पुलिस टीम जुटी हुई है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!