देहरादून। तिलक राज को अखाड़ा शेरान समिति का तीसरे बार निर्विरोध प्रधान चुना गया।रेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में समिति के चुनाव हुए। इस चुनाव में बृजेश चावला को महामंत्री और कुशलानंद सेमवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अखाड़ा शेरान पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से कुश्ती दंगल का आयोजन कर रहा है। उत्तराखंड में भारतीय पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना तथा युवाओं को इस खेल के प्रति प्रेरित कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। चुनाव के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और संस्कारों का माध्यम भी है।समिति भविष्य में भी युवाओं को कुश्ती से जोड़ने और पारंपरिक खेलों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। चुनाव प्रक्रिया में सरदार देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह, कमल सिंह, प्रदीप, रिंकू, फकीर चंद, नत्थू सिंह और चंदर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।