टनकपुर-बनबसा में जलभराव, लोग परेशान

Spread the love

चम्पावत। लगातार तीसरे दिन बारिश के बीच टनकपुर-बनबसा में जलभराव रहा। घरों के अंदर पानी घुसने के कारण लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तराई में बीते तीन दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। जिसके कारण टनकपुर बनबसा के ग्रामीण इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। वहीं पूर्णागिरि मार्ग में करीब आधा दर्जन से अधिक नाले उफान पर हैं। ग्रामीण इलाकों में जलभराव से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। हालांकि बारिश के बीच पूर्णागिरि दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। हर रोज करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु माता के दर्शन को पूर्णागिरि पहुंच रहे हैं। उधर, हनुमान चट्टी के समीप मलबा सड़क पर गिरने का खतरा मंडराया हुआ है। पूर्णागिरि के पुजारी गिरीश पांडे ने बताया कि फिलहाल पूर्णागिरि मार्ग यातायात के लिए खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *