राजयोग के महत्व के बारे में बताया

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नव वर्ष पर प्रजापिता ब्रह्राकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आमजन को राजयोग के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि राजयोग के माध्यम से ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पोस्ट मास्टर मुकेश पुंडीर ने किया। इस दौरान केंद्र संचालिका वीके ज्योति ने कहा कि हमें अपने जीवन में राजयोग को अपनाना चाहिए। राजयोग से ही तनाव से मुक्ति मिल सकती है। राजयोगी की सकारात्मक सोच के साथ ही जीवन में ऊर्जा होती है। कहा कि नए वर्ष में हमें अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। बेहतर सोच से ही हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *