उत्तराखंड

सरकार के कार्यकाल को बताया विफल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

उत्तरकाशी। कांग्रेस के यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार, चौपट कानून व्यवस्थाएं, खनन माफिया को संरक्षण देने का काम किया है। यमुना घाटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान ने गुरुवार को पुरोला में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल पर निशाना साधा। कहा कि सूबे में चौपट कानून व्यवस्था है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण रहा है। जिसमें सरकार ने बड़े सफेदपोशों को बचाने का काम किया और इसकी सीबीआई जांच से हाथ पीटे खींचे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों को पिछले वर्षो के भुगतान के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। सीएम एप्पल मिशन भी सरकार की असफल योजना साबित हुई है। मौके पर ब्लक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष कवींद्र असवाल, जयेंद्र रावत, नौनिहाल सिंह, अंकित सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह आदि कांग्रेसी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!