कोटद्वार-पौड़ी

पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने की ली शपथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिए जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों, संकाय सदस्यों ने पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एनआईटी निदेशक प्रो. एलके अवस्थी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक ऐसी वैश्विक समस्या है जो दुनिया भर की आबादी और पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करती है। केवल व्यक्तिगत और सामुदायिक व्यवहार को बदलने से ही पर्यावरण और जलवायु संकट का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ली जाने वाली शपथ का उद्देश्य संस्थान के छात्रों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जिससे कि वे विभिन्न विषयों जैसे ऊर्जा, पानी संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का परित्याग, स्वच्छ एवं स्वस्थ खाद्य प्रणाली को अपनाना, कम कचरा उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवन शैली आदि का पालन कर सके और प्राकृतिक संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। इस अवसर पर संस्थान के स्पोट्र्स क्लब द्वारा स्नूकर, कैरम, रस्साकस्सी, और अन्य ट्रैक एंड फील्ड इवेंट जैसे डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो और शॉटपुट थ्रो आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं प्रभारी कुलसचिव डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सभी लोगों का कत्र्तव्य है। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सभी को अपने व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए और इसके संरक्षण-संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!