अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जानकी नगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर्गीय रितेश शर्मा की जयंती के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दोरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, विद्या भारती उत्तराखंड प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री भुवन चंद्र, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रताप सिंह राणा, विवेक अग्रवाल और स्वर्गीय रितेश शर्मा के माता-पिता राधेश्याम शर्मा एवं मीनाक्षी शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। तदोपरांत विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रांत संगठन मंत्री द्वारा विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले हैं 21 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विधान सभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने छात्र छात्राओं को और अधिक मेहनत करने एवं सभी प्रकार की गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय स्थान प्राप्त करने वाले 11 छात्र छात्राओं एवं विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल, प्रबंधक राजेंद्र जखमोला, राज गौरव नौटियाल, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट, चंदन सिंह नकोटी,पूर्व प्रधानाचार्य सोमप्रकाश बलोधी, के पी नैथानी, निर्मल केमनी, डॉ० घनानंद शर्मा, कैलाश वेदी, सतीश देवरानी, मनीराम शर्मा, विद्यालय के शिक्षक गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *