कोटद्वार-पौड़ी

पर्यटन मंत्री ने किया सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। सर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण किया। साथ ही जॉर्ज एवरेस्ट स्थित हैलीपैड को महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर को समर्पित किया।
पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने सर जॉर्ज एवरेस्ट, राधानाथ सिकदर द्वारा किये गये पर्वतारोहण तथा सर्वे के कार्यों की सरहाना करते हुए जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम को भारत के सभी महान पर्वतारोहियों को समर्पित किया। यह म्यूजियम अपने आप में एक अनूठा म्यूजियम है। जिसमें सर जॉज एवरेस्ट द्वारा किये गये सर्वे एवं भारतीय पर्वतारोहियों द्वारा विभिन्न हिमालयी चोटियों के सर्वे को दर्शाया गया है। साथ ही सर्वे में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की भी जानकारी म्यूजियम में दी गयी है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पिथौरागढ जिले के सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव का पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों से पर्यटक ग्रामों की सूचना तथा प्रस्तुतिकरण का आवेदन मांगा गया था। प्रस्तुतिकरण में पर्यटक ग्रामों में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और पर्यटकों के लिए होम स्टे आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार राज्य द्वारा पर्यटन में सामुदायिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मौके पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, युगल किशोर पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्, होटल एवं होम स्टे एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!