कुम्हारी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकराई, चार की मौत, 8 वर्षीय बालक गंभीर

Spread the love

भिलाई , छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दु:खद सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पाँच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे।
रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े क्रमांक सीजी 07 एनए 0930 ट्रैक्टर, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लोड थे, के पीछे स्कूटी टकरा गई। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों का विवरण :
1. अमृत निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी भिलाई-3
2. लक्ष्मी निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष
3. याचना, उम्र 7 वर्ष
4. डाली, उम्र 4 वर्ष
घायल : भावेश, उम्र 8 वर्ष, उपचारार्थ एम्स रायपुर में भर्ती।
सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु सुपेला स्थित मर्चुरी में रखा गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जप्त कर थाना परिसर लाया गया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ हेतु थाना लाया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण की विवेचना जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *