कोटद्वार-पौड़ी

चोरी मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पैठाणी पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पुलिस ने 7 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया।
पैठाणी थाने के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को रिखोली निवासी राम सिंह ने गांव के ही दो युवकों पर घर से 70 हजार की नगदी चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर दोनो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के 7 घंटे के भीतर ही आरोपी गोपाल व प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल की है। दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेश सिमल्टी, संजस सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!