Uncategorized

यूकेडी की कमजोरी के लिए हम जिम्मेदार : ऐरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के संयोजक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी की कमजोरी के लिए हम जिम्मेदार हैं। कुछ लोगों की कम भागीदारी ने भी हमको कमजोर बना दिया। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। युवाओं को संगठन में जोड़ा जा रहा है। 2022 के चुनाव के लिए हम वामपंथी सहित अन्य संगठनों से एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए भी बातचीत की जा रही है। यहां होटल शिखर में पत्रकारों से बात करते हुए ऐरी ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण फैलने से लोग परेशान हैं। इस संक्रमण को फैलाने के लिए पूरी तरह केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र ने सही वक्त पर सही फैसला नहीं लिया। जब स्थिति बिगड़ने की नौबत आई तो बिना किसी योजना के लॉकडाउन लगा दिया। इससे देश में अजीब स्थिति हो गई। राज्य सरकार ने भी कोरोना संक्रमण को रोकने के बजाय फैलाने का काम किया। भाजपा के नेता यदि नियम तोड़ते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि कांग्रेस और यूकेडी के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, प्रभारी भानु प्रकाश जोशी, गिरीश गोस्वामी, दीवान बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी, दिनेश जोशी, मुमताज कश्मीरी, हरीश जोशी, उदय मेहरा, मुकेश रावत, कुंदन सिंह बिष्ट, गिरीश साह आदि मौजूद रहे।
वामपंथी संगठनों का साथ लिया जायेगा
ऐरी ने कहा कि हम संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि राज्य में वामपंथी सहित अन्य दलों को लेकर 2022 में आपकी चुनाव लड़ने की योजना है। इस पर वह बोले हम सभी वामपंथी सहित अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए हम वामपंथी सहित अन्य दलों से बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!