उत्तराखंड

पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। लोकसभा में यूकेडी सभी पांचों सीट पर प्रत्याशी खड़े करेगी। चुनाव की रणनीति तय करने के लिए जल्द ही संसदीय बोर्ड, चुनाव संचालन समिति, प्रचार समिति, संसाधन समिति, घोषणापत्र समिति का गठन किया जाएगा। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने चुनावी तैयारियों को मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि दल को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्ययोजना के तहत काम किया जा रहा है। कठैत ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के पुराने विवादों को समाप्त कर यूकेडी का एकीकरण व सशक्तिकरण किया जा रहा है। पिछले दिनों दल में जो नया दल बना था, उसका पुनरू विलय हो हो गया है। लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए संसदीय, विधानसमा व ब्लक स्तर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे।
दल के संरक्षक और मार्ग निर्देशक बोर्ड के अध्यक्ष ड़ शक्ति शैल कपरवाण ने भी विचार रखे। कहा कि पार्टी का मार्गदर्शन बोर्ड शीघ्र गठित होगा। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी वर्गों, बौद्घिक समाज का प्रतिनिधित्व बोर्ड में होगा।
इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह कुंवर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, केंद्रीय संगठन मंत्री विपिन रावत, अव्वल चंद, वाचस्पति, भट्ट, किरन रावत, चद्रमोहन, बृजमोहन सजवाण, दीपक रावत, अशोक नेगी, धर्म सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!