अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) जिला अल्मोड़ा की ओर से सोमवार को हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में जल मीटर लगाए जाने के पक्ष में जनजागरूकता फैलाना और हस्ताक्षर के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन जुटाना है। चौघानपाटा में अभियान के शुभारंभ के साथ ही लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और पहले ही घंटे में सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि जल मीटर व्यवस्था से जल की अनावश्यक बर्बादी पर नियंत्रण लगेगा और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर बिलिंग का लाभ मिलेगा। यूकेडी ने जिले के सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हस्ताक्षर कर इसे सफल बनाने की अपील की।