Uncategorized

बुढ़ीबना व सुनकिया में नि:शुल्क सिलाई केंद्र खोलेगी ध्येय संस्था

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर ध्येय संस्था भीमताल लगातार प्रयासरत है। संस्था महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पोखराड़ में कंप्यूटर सेंटर खोलने के बाद अब धारी के बुढ़ीबना व सुनकिया ग्रामसभा में नि:शुल्क सिलाई केंद्र खोलेगी। संस्था अध्यक्ष राहुल जोशी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मात्र महिला सशक्तिकरण है। भीमताल, धारी, रामगढ़ व ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गरीब महिलाओं को कंप्यूटर सेंटर, सिलाई केंद्र व मशरूम उत्पादन आदि स्वरोजगार का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बताया रामगढ़ के कई गावों ?में संस्था द्वारा महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। बुढ़ीबना तथा सुनकिया ग्रामसभा में संस्था द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निº शुल्क सिलाई केंद्र खोलकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बूढ़ीबना में आगामी सप्ताह से तथा सुनकिया में जुलाई माह में सिलाई प्रशिक्षण शुरू होगा। धारी के पोखरा, बुंरासी बूड़ीबना, सुनकिया व रामगढ़ के पोखरी, पंगराड़ी, बजेठा अनोठी, गहना आदि गांवों के ग्रामीणों को सेनेटाइजर एवं मास्क भी बांटा जा रहा है। इधर, गहना में प्रधान राजेश कुमार व बीडीसी सदस्य पंकज कुमार की उपस्थिति में संस्था की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!