जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बालासौड़ में अज्ञात बदमाशों ने एक घर से सामान चोरी कर दिया। बालासौड़ निवासी प्रदीप ने बताया कि बीती तीन जून से 18 जून के मध्य अज्ञात ने उनके घर से एक-एक कर इंवर्टर, पंखे, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रिक वायर, एलसीडी, घड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर दिया। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है।