अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बताई जाएगी योगासनों की बारीकियां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें योग साधकों को विभिन्न योगासनों की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान और आयुर्वेद विषय पर लिखित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
21 जून को मालवीय उद्यान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए योग साधकों ने नियमित अभ्यास किया और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन सीखे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योग के लाभों और विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर योग साधकों को ऋतु खंडूडी भूषण की ओर से योग मैट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *