रोटरी क्लब ने सड़क किनारे काम करने वाले छोटे व्यापारियों को बांटी शेल्टर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वर्ण जयंती समारोह के तहत रोटरी क्लब की ओर से शहर में सड़क किनारे छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को धूप से बचाव के लिए शेल्टर (बड़े छाते) वितरित किए गए। इस पहल के दौरान अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी इसी तरह के जनहित कार्यों में आगे आने की अपील की गई।
पटेल मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता करना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में मोची और सब्जी विक्रेता जैसे लोग खुले आसमान के नीचे कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, जबकि बारिश के समय भी उनके लिए व्यवसाय जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों को छोटे एवं बड़े छाते वितरित किए गए, ताकि वे मौसम की कठिनाइयों के बीच भी अपना काम सुचारु रूप से जारी रख सकें। इस अवसर पर विजय माहेश्वरी, डीपी सिंह, अनीत चावला, विजय कुमार, मनीष अग्रवाल, गोपाल बंसल, अशोक अग्रवाल, बीना रावत और राजेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *