उत्तराखंड

उजपा ने किया शहर कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नईटिहरी। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रताप गुसाईं ने शहर कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी पदाधिकारियों से पार्टी हित में एक जुटता के साथ कार्य करने को कहा। बताया शहर कार्यकारिणी में 109 लोगों को शामिल किया गया है। कहा 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने का काम किया जाऐगा। सोमवार को उजपा दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में राधा कृष्ण सुयाल, सनील जैन, किशोरीलाल चमोली, योगेन्द्र सिंह, जमना प्रसाद सेमवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शूरवीर रावत को कोषाध्यक्ष इसके अलावा छह लोगों को उपाध्यक्ष, 19 को महासचिव, 21 को सहसचिव तथा 57 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर अध्यक्ष ने बताया कि नव नियुक्त कार्यकारिणी गठन में शहर के विभिन्न जगहों से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथी पुरम और कोटी कॉलोनी क्षेत्र शामिल है। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, आनंदी नेगी, योगेशपाल, शकुंतला नेगी, राजेश व्यास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!