उत्तराखंड

तीसरे मैच में उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को दी करारी शिकस्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। 23वीं यूथ वलीबल चौम्पियनशिप में तीसरे दिन हुए मैच में उत्तराखंड ने अपना खाता खोल दिया है। मध्य प्रदेश की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। उत्तराखंड में इससे पहले मैच में बिहार और दूसरे मैच में लगातार चंडीगढ़ से हार का मुंह देखना पड़ा था। खिलाड़ियों ने इस अंतिम मौके को बेहतर तरीके से साधते हुए खेला और जीत अपने नाम की। इसके साथ ही दूसरा मैच लद्दाख और महाराष्ट्र के बीच हुआ। जिसमें लद्दाख की टीम भी 3-0 से हार गई।
मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में देर रात 11 मुकाबले हुए। जिनमें पहला मैच दिल्ली और केरल के बीच हुआ। जिसमें केरल की टीम 3-0 के भारी अंतर से हार गई। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने हिमाचल को 3-0 से शिकस्त दी। जम्मू कश्मीर ने त्रिपुरा को 3-2 से हराया। वहीं छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 3-2 से हराया। राजस्थान ने 3-0 से पंजाब को शिकस्त दी। मणिपुर ने 3-0 से पं बंगाल को हराया। मध्य प्रदेश की टीम ने 3-0 के साथ पुडुचेरी को हराया। कर्नाटक ने 3-2 से साईं (स्पोटर्स एकेडमी अफ इंडिया) को हराया। चंडीगढ़ ने बिहार को 3-0 से भारी शिकस्त दी। इसके साथ ही आसाम और उड़ीसा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें उड़ीसा 3-1 से हार गया। हरियाणा और तमिलनाडू के बीच हुए मैच हुआ। जिसमें तमिलनाडू 3-1 से हार गया।
बुधवार अल सुबह हुए मैच में सबसे पहला मुकाबला महाराष्ट्र और लद्दाख के बीच हुआ, जिसमें 3-0 से लद्दाख को हार का मुंह देखना पड़ा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के मुकाबले में जम्मू कश्मीर 3-1 से हार गया। वहीं गुजरात से 3-0 से केरल को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही राजस्थान ने मणिपुर को 3-0 से हराया। पंजाब ने 3-0 से छत्तीसगढ़ को हराया। झारखंड ने तेलंगाना को 3-2 से हराया। वहीं कर्नाटक ने बिहार को 3-0 के अंतर से हराया। इसके बाद दर्शकों के लिए सबसे रोमांचक मुकाबला देखने वाला था। जिसमें उत्तराखंड के पास तीसरा मौका खुद को साबित करने का था, खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 3-0 से हराया।
इसके बाद हुए महिला वर्ग के 13 मुकाबलों में देर रात और सुबह हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ ने 3-0 से आसाम को हराया। उड़ीसा ने हरियाणा को 3-2 से हराया। साईं ने 3-2 से तेलंगाना को शिकस्त दी। गुजरात ने 3-0 से पंजाब को हराया। तमिलनाडू ने 3-0 से दिल्ली को शिकस्त दी। वहीं केरल ने 3-0 के अंतर से राजस्थान को हराया। महाराष्ट्र ने 3-0 से उत्तर प्रदेश को हरा दिया। सुबह हुए महिला वर्ग के मैच में पश्चिम बंगाल ने 3-1 से चडीगढ़ को हराया। कर्नाटक ने 3-0 से उत्तराखंड को हराया। गुजरात ने 3-1 से उड़ीसा को हराया। पंजाब ने 3-0 से पुडुचेरी को हराया। इसके साथ तमिलनाडू ने तेलंगाना को 3-0 से शिकस्त दी तो वहीं दिल्ली ने 3-0 से झारखंड को हराया। अभी अन्य मैच जारी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!