उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी अखिलेश टम्टा ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि वर्ष 2022 में आम पार्टी उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने पहले ही पार्टी की ओर से इसके लिये सर्वेक्षण कर लिया है। जिसके नतीजे सकारात्मक मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान में तीन बड़े मुद्दे हैं। रोजगार की कमी से पैदा हुआ पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी स्कूल, कॉलेजों में अच्छी शिक्षा अभाव बड़ी समस्या है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने इन्हीं समस्याओं का निराकरण कर जनता का दिल जीता है। अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी सभी 70 विधान सभाओं में चुनाव लड़ेगी।