उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने नशे के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

हल्द्वानी। कुमाऊं में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने आईटीआई चौराहे पर शासन-प्रशासन का पुतला फूंका। नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष देवेश सेन ने कहा कि उत्तराखंड में नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है। पहाड़ों के अंतिम गांव तक स्मैक जैसा खतरनाक नशा पहुंच चुका है। लगभग हर घर का युवा नशे की चपेट में है। आरोप लगाया कि नशा शासन प्रशासन के सहयोग के बिना समाज में नहीं फैल सकता है। इस बात को हमें समझना होगा और अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए नशे के खिलाफ पुरजोर तरीके से मैदान में उतरना होगा। मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा की अगर जल्द से जल्द नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हर्ष तिवारी, दीपांशु पांडेय, अभिलाष जोशी, हरीश राठौर, नरेंद्र सिंह थायत, धीरेंद्र जोशी, दीपक भारतीय, हेमंत जोशी, हरीश सांगुडी, रजत बिष्ट, प्रतीक पनेरू, मंगल भंडारी, मनीष बिष्ट, कर्तव्य पाठक, शिवम सती, सुनील राणा, मिहिर तिवारी, गौरव कोरंगा, युवराज चौधरी, राजेश भंडारी उर्फ गब्बू, आदित्य जोशी, मोहित सिंह खंनी, रोहन बिष्ट, हरीश जोशी, कमल जोशी, सोनू कार्की, सोनू बिष्ट पठान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *