देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के दीक्षांत समारोह में गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीआरडी) के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राज्यपाल की ओर से संस्थान के कुल 37 विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक और उपाधियों से सम्मानित किया गया। संस्थान के लिए सबसे गौरवशाली क्षण एम.फार्मा के परिणामों में रहा, जहां गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीआरडी की झोली में गिरे। एकादशी सेमवाल ने स्वर्ण पदक (गोल्ड), कुमारी अंकिता ने रजत पदक (सिल्वर) और श्रया रंजन ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं, बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग में हरविंदर सिंह ने लगातार दूसरे वर्ष रजत पदक प्राप्त कर संस्थान की श्रेष्ठता सिद्ध की। इनके अलावा 33 अन्य छात्र-छात्राओं को भी राज्य स्तर पर उनकी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।संस्थान के चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अनुशासन और संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का प्रमाण है। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने मेधावियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, डॉली ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।