मेडिकल कॉलेज फिपल्टी ले जाने के विरोध में उतरे विभिन्न संगठन

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी के भागीरथी पुरम से सटे इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को नरेंद्रनगर के फिपल्टी ले जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि विरोध के बाद भी मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और छात्र संगठनों के साथ क्षेत्र जनता ने सुमन पार्क से डाइजर होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर दो-दो मुख्यमंत्री ने घोषणा कर चुके हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल उसे अन्यत्र ले जाकर जनता की उपेक्षा कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि सरकार टिहरी और नरेंद्रनगर विधानसभा की जनता को आपस में लड़ाने का काम रही है। बेहतर होता कि सरकार दोनों जगहों के लिए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाती। डॉ़ प्रीति पोखरियाल ने कहा कि टिहरी की जनता ने टिहरी बांध के कारण बहुत कुछ खोया है।
सुविधाओं के अभाव में लोग नई टिहरी से पलायन कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय में ही होना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के नाम भाजपा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी कर जिला मुख्यालय में निर्माण कार्य शुरू करें। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा ने सीएम से जिला चिकित्सालय बौराड़ी के आसपास पास मेडिकल की स्थापना की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *