वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई को छात्रों ने फूंका पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी का नाम सामने नहीं आने पर एनएसयूआई व वंदे मातरम छात्र संगठन ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि अपनी बेटी को न्याय दिलवाने के लिए परिवार को दिल्ली में धरने पर बैठना पड़ रहा है।


शुक्रवार को संगठन से जुड़े विद्यार्थी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने राज्य सरकार का खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कहा कि वनंतरा मामले में सीबीआई जांच और मामले में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े सवालों की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उनका कहना था कि जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर रोक लगाई जानी चाहिए। छात्रों ने इसे अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने से जुड़ा मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अंकिता भंडारी को न्याय दो, राज्यपाल की नियुक्ति रद्द करो और सीबीआई जांच पूरी होने तक राज्यपाल नियुक्ति रोको नारे लगाए। इस मौके पर मनीष नेगी, आदित्य, आकृति, विधि, अम्बिका, आंशिका, भूमिका जोशी, अभिषेक अग्रवाल, प्रेरणा, मीनाक्षी, अंकुश घिल्डियाल, शुभम सुयाल, अनामिका, शिवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *