धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार ईगल वेटरन (ईएमई कोर) की ओर से गुरुवार को कोर का 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ ही उनके स्वजनों ने भी भाग लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता वेटरन दौलत सिंह ने की। उन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में वेटरन परिवारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कोटद्वार ईगल वेटरन के संयोजक कर्नल (सेनि) एसपी भट्ट ने कोर के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि ईएमई कोर वर्ष 1943 से भारतीय सेना की तकनीकी क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोर का ध्येय वाक्य ‘कर्म ही धर्म’ सैनिकों को कर्तव्य निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में कर्नल (सेनि) ताजबर सिंह गुसाईं, विलोचन, तीरथ सिंह नेगी, दीपक रावत, मनोज काला, रविंदर सौंध, राकेश, राजेश, कंचन सुंदली, सुशीला गुसाईं, किरण अंतर्वाल, लक्ष्मी काला और सरिता रावत सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *